Gurmeet singh chandhok

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी और तत्कालीन फर्स्ट लेडी जिल न ने दी है। उन्होंने बताया कि 83 साल के जो प्रोस्टेट कैंसर (Stage Four Prostate Cancer) से जंग लड़ रहे हैं। बीमारी स्टेज-4 पर पहुंच गई है। उन्हें इस बीमारी के साथ जीवनभर रहना पड़ेगा। हालांकि बीमारी के बाद भी वो काफी एक्टिव हैं।
कैंसर से जंग लड़ रहे जो बाइडेन, पत्नी ने बताया हाल
बातचीत के दौरान जिल बाइडेन ने बताया जो बाइडेन को अक्सर रात में टॉयलेट जाना पड़ता था। तब वो राष्ट्रपति पद पर तैनात थे। उस दौरान डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स की टीम ने उनकी हालत पर नजर बनाई हुई थी। साल 2025 में जब उन्होंने व्हाइट हाउस छोड़ा तब भी उनकी ये दिक्कत दूर नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने अपनी पति को यूरोलॉजिस्ट से मिलने को कहा। तमाम रिपोर्ट और बाकी जांच से पता चला कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर है।
हड्डियों तक पहुंचा कैंसर, चौथे स्टेज पर है बीमारी
जिल बाइडेन ने बताया कि कई केसिस में प्रोस्टेट कैंसर का इलाज संभव है। लेकिन जो बाइडेन के केस में उनका कैंसर चौथे स्टेज पर पहुंच गया है। कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल गया है। उन्हें खास दवाइयां, रेडिएशन थेरेपी करानी पड़ रही है।
