Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और नैनीताल के पूर्व एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में महानिरीक्षक (आईजी) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर कार्यरत जन्मेजय खंडूरी अब आईटीबीपी में अपनी सेवाएं देंगे।
अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और प्रभावी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले खंडूरी देश की संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा और महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व करेंगे।
उनकी नियुक्ति को न केवल उत्तराखंड पुलिस, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में उनका अनुभव और नेतृत्व देशहित में अहम भूमिका निभाएगा।
