
IPL 2026 Final, RCB vs GT: आज IPL 2026 का खिताबी महामुकाबला है। रविवार 31 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात टाइटंस के साथ खिताब के लिए भिड़ने वाली है। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां आसीबी दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। तो वहीं गुजरात टाइटंस भी अपने दूसरे खिताब को जीतने के हिसाब से खेलगी। हालांकि सवाल ये भी है कि इस बिगड़ते मौसम में अगर मैच बारिश में धुल जाएगा तो कौन चैंपियन बनेगा? चलिए जानते है फाइनल के क्या है नियम?
IPL 2026 Final, RCB vs GT: बारिश से मैच हुआ रद्द तो कौन बनेगा चैंपियन?
आज फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। लेकिन अगर रविवार को हुआ ये मैच बारिश या फिर किसी अन्य वजह से रद्द हो जाता है तो इसके लिए भी नियम है। फाइनल मैच के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। ऐसे में मैच में अगर कोई बाधा हुई तो अगल दिन यानी सोमवार, एक जून को मैच वहीं से शुरू होगा जहां से रोका गया था।
अगर रिजर्व डे भी बारिश में धुल गया तो क्या?
अगर रिजर्व डे भी पूरी तरह बारिश में धुल जाता है तो चैंपियन का चुनाव अंक तालिका में टीम के बेहतर स्थान को देखते हुए किया जाएगा। रविवार और सोमवार दोनों दिन भारी बारिश हो और एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 का विजेता मान लिया जाएगा।अंक तालिका में आरसीबी गुजरात टाइटंस से ऊपर रही थी
