Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह जी की उपस्थिति में आज प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्षआर्येन्द्र शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चुनाव अभियान समिति कार्यालय कक्ष का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस चुनाव अभियान समिति कार्यालय का उद्घाटन
इस अवसर पर प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन से आम जनता आजिज आ चुकी है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला अत्याचार अपने चरम पर है। बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। साथ ही युवाओं को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।
भाजपा पर प्रीतम सिंह का बड़ा हमला
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।
2027 में कांग्रेस की होगी सत्ता में वापसी
चाहे युवा वर्ग हो, बेरोजगार हो, विद्यार्थी हो, महिला हो, मजदूर हो या किसान हो, समाज का हर वर्ग आज सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि जनता देश और प्रदेश में बदलाव चाहती है तथा उत्तराखंड में निश्चित रूप में 2027 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पुनः सत्ता में वापसी करेगी तथा उत्तराखंड का विकास एकबार फिर से पटरी पर लौटेगा
