Gurmeet singh chandhok

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार को भरे बाजार में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां बरसा दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
हरिद्वार में भरे बाजार मे बरसाईं गोलियां
घटना रविवार घटना रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजकर 20 पर रुड़की में भरे बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। बताया जा रहा है मामूली विवाद को लेकर दबंगो ने जामा मस्जिद के पास दो युवकों पर फायर झोंक दिया। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।
हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद: भरे बाजार मे बरसाईं गोलियां, मची अफरा-तफरी#haridwar #uttarakhand #News pic.twitter.com/cJmTtBhOX8— Khabar Uttarakhand (@KUttarakhand) May 3, 2026
मामूली विवाद के चलते झोंका फायर
बताया जा रहा है कि बाइक में चार बदमाश बैठे हुए थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राज मिस्त्री से कुछ युवकों का विवाद हुआ था। चार बाईक सवार दबंगो ने पहले दो राजमिस्त्रियों के साथ मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने बाजार में ही एक के बाद एक गोलियां चला दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ।
बदमाशों की तलाश जारी
बाजार की ये वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। गनीमत ये रही कि खुले बाजार में इस तरह से फायरिंग से कुछ अनहोनी नहीं हुई
