8 Views

Dehradun Police Beat Youth Video Viral: देहरादून से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। प्रेमनगर में एक छात्र को पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से पीटा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
देहरादून में पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा!, वीडियो वायरल Dehradun Police Beat Youth Video Viral
मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में छात्रों का जमावड़े लगा हुआ था। इसी को हटाने के लिए पुलिस वहां पहुंची। इसी बीच एक युवक से पुलिस की बहसबाजी हो गई। बताया जा रहा है कि युवक मौके से भाग रहा था। तभी पुलिस ने पकड़कर उसपर लाठीचार्ज किया।
दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी ने संज्ञान लिया और तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। मामले में एक दारोगा और एक ASI को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी सिटी ने इस मामले में बयान देते हुए कहा कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया था। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है
