
Israel Iran War Update: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर संकट के बादल छा गए हैं। ईरान-हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच फिर से जंग शुरू हो गई है। दोनों एक दूसरे पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैल कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय दूतावास ने ईरान में अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि तुरंत ईरान छोड़ निकल जाएं।
मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई जंग, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी Israel Iran War Update
तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने कहा, “क्षेत्र में हाल की घटनाओं को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को अपनी पहले की सलाह दोहराता है कि वे ईरान की यात्रा करने से बचें। जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं, उन्हें भी सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों से देश से बाहर निकल जाएं।”
उड़ानें रद, ईरान और इजरायल कर रहे मिसाइल हमलें
ईरान मीडिया की खबरों की माने तो तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी ईरान के केरमानशाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सभी उड़ानें अगली सूचना तक रद करने का ऐलान किया है। आज सुबह ही ये घोषणाएं आईं है। जब इजरायल ने तेहरान के साथ-साथ इस्फहान और तबरीज को निशाना बनाकर हमले किए। ईरान ने भी इजरायल पर रॉकेटों की बौछार दागी।
