5 Views

Dehradun Road Accident: देहरादून से एक बार फिर सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
देहरादून के मोहब्बेवाला में कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत
हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो हो गई। जिसमें ट्रक का ड्राइवर अंदर ही फंस गया। जबकि कार में सवार यात्री घायल हो गए। आनन-फानन में कार में सवार घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

ट्रक में फंसा ड्राइवर
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है
