Gurmeet singh chandhok

एक बार फिर ईरान (Iran) की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद करने का ऐलान किया गया है। जिसके चलते अब ईरान ने उस मार्ग से जहाज की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। इसी बीच शनिवार, 18 अप्रैल को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने भारतीय जाहज को रोक दिया जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था।
भारतीय जहाज को वहां से तुरंत अपने पोर्ट लौटने के निर्देश दिए गए। ये पूरी बातचीत एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में भी कैद हुई है। इस ऑडियो में ईरानी नेवी के कैप्टन और भारतीय जहाज के कैप्टन के बीच बातचीत हो रही है। साथ ही इस ऑडियो से पहले ईरान ने भारतीय झंडे वाले जहाजों पर हमला भी किया था।
Iran War: ‘होर्मुज बंद है, तुरंत वापस जाओ…’, भारत के जहाज को ईरान ने रोका, Audio मैसेज वायरल
ईरानी (IRGC) के अधिकारी ने ये साफ किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवाजाही पर अभी रोक जारी है। भारतीय जहाज के कैप्टन को उन्होंने कहा कि यहां से तुरंत अपने पोर्ट पर लौट जाएं। ईरानी अधिकारी कहते हुए नजर आए “गो टू बैक इमीडीएटली।” जिसके बाद भारतीय कैप्टन ने जवाब दिया, “ठीक है. मैं आपकी बात दोहराता हूं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी बंद है, ओके सर।”
भारत के जहाजों पर Iran का हमला
इसके बार भारतीय जहाज ने तुरंत अपना रास्ता बदल लिया। आपको बता दें कि जिस जहाज को ईरान ने वापस लौटाया वो भारत का लक्ष्मी जहाज था। क्रू ने ईरानी सेना के साथ हुई बाद का ऑडियो भी शेयर किया है। आपको बता दें कि इस ऑडियो से पहले ईरानी गनबोट्स ने दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर हमला भी किया। इसमें इराकी तेल ले जाया जा रहा था। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
दोबारा से बंद हुआ Strait of Hormuz
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से बंदईरानी अधिकारी ने ये साफ किया था कि IRGC के साथ तालमेल के बाद ही सभी जहाज इस मार्ग से गुजर सकते हैं। आपको बता दें कि लेबनान और इजरायल के बीच युद्धविराम समझौते के बाद ये रूट खोला गया था। जिसकी जानकारी खुद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दी थी। इसी के बाद से दोबारा से इस मार्ग से आवाजाही की जा रही थी। हालांकि IRGC ने ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका द्वारा जारी आर्थिक नाकाबंदी से गुसाएं ईरान ने दौबारा से इस रणनीतिक जलमार्ग को बंद कर दिया।
