104 Views
दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
miet कुमाऊँ में 7 मई को एक विशाल पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा आपको बता दें इसमे देश की 11 से अधिक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भाग लेंगा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुमाऊँ क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करना है जानकारी के मुताबिक इस कैंपस ड्राइव में बीबीए, बीसीए, बीकॉम, पॉलिटेक्निक, बीएससी, बीटेक, बीफार्मा, डीफार्मा, एमकॉम, एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों के छात्र चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। ये अवसर स्नातक, स्नातकोतर और एडवांस डिप्लोमा स्तर के विद्यार्थियों के लिए खुला है। इस दौरान छात्रों का चयन आईटी, मैनेजमेंट, कस्टमर सर्विस, मार्केटिंग, सेल्स और ऑपरेशन्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा
