Gurmeet singh chandhok

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। दरअसल लखनऊ के आशियाना थाने में एक महिला ने कैफ पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगाया। साथ ही शिकायत करने पर कैफ के भाई हसीब पर धमकी का भी आरोप लगाया। पुलिस में महिला की शिकायत के बाद कैफ पर FIR दर्ज की गई है।
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
दरअसल पीड़ित महिला तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है। FIR के मुताबिक, साल 2020 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मोहम्मद कैफ और महिला की मुलाकात हुई थी। उस समय महिला गाजियाबाद की एक पॉश सोसायटी में रहा करती थी। महिला ने बताया कि कैफ ने उसे शादी का भरोसा दिया।
9 दिसंबर 2023 को किया रेप
महिला की शिकायत में आरोप है कि 9 दिसंबर 2023 को कोलकाता के एक होटल में कैफ ने उन्हें शादी का झांसा दिया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। अलग-अलग शहरों और स्थानों पर उसका यौन शोषण करने का आरोप है। पीड़िता ने कहा कि उसने कैफ को पहले ही बता दिया था कि वो तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है। कैफ ने कहा था कि उसे उसके अतीत से कोई आपत्ति नहीं है।
कैफ के कहने पर नौकरी भी छोड़ी
FIR के मुताबिक, नई दिल्ली की एक एयरलाइंस में साल 2023 से 2026 के बीच वो केबिन क्रू की नौकरी करती थी। कैफ को उसका नौकरी करना पसंद नहीं था। उसी के कहने पर उसने नौकरी भी छोड़ी। पीड़िता ने कहा कि कैफ ने उससे दिसंबर 2025 में IPL ऑक्शन के बाद शादी करने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद भी उसने शादी नहीं की।
