
केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की मुश्किले बढ़ गई है। उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्शन लिया है। बुधवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के साथ-साथ कई जगहों पर CMRL मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की गई। अधिकारियों की माने तो टोटल 10 परिसरों पर तलाशी ली जा रही है।
केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन पर ED की रेड
दरअसल केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के खिलाफ ED ने ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की है। उनके तिरुवनंतपुरम स्थित पिनराई विजयन के किराए के घर पर जांच एजेंसियों ने छापे मारे है।
बेटी की कंपनी को हो रहा था करोड़ों का भुगतान
आरोप है कि 2018 से 2019 के बीच कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने पिनराई विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी को करोड़ो का अवैध भुगतान किया गया था। करीब 1.72 करोड़ रुपये एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को दिए गए।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 10 ठिकानों पर छापे
आरोप है कि इस आईटी कंपनी ने सीएमआरएल को किसी भी प्रकार की सेवा नहीं दी। हाई कोर्ट से भी पूर्व सीएम को राहत नहीं मिली। केरल हाई कोर्ट ने बीते दिन मंगलवार को सीएमआरएल की याचिका को खारिज कर दिया था। इस याचिका में कंपनी ने ईडी की कार्रवाई को रद्द करने को कहा था
