Gurmeet singh chandhok

डहरिया क्षेत्र में खोया मोबाइल CCTV कंट्रोल रूम की सक्रियता से हुआ बरामद, कांस्टेबल राजेश सिंह की तत्परता की युवती ने की सराहना।
डहरिया, हल्द्वानी क्षेत्र में आशा भट्ट का Samsung मोबाइल फोन कहीं खो गया था। मोबाइल खोने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को प्राप्त होने पर ड्यूटी में नियुक्त अ०उ०नि० जितेंद्र, अ०उ०नि०सलीम, कांस्टेबल राजेश सिंह द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संबंधित क्षेत्र के CCTV कैमरों की फुटेज चेक की गई।
पुलिस कर्मी की तत्परता एवं CCTV कैमरों की प्रभावी निगरानी के परिणामस्वरूप खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर आशा भट्ट को सुपुर्द किया गया।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर आशा भट्ट ने नैनीताल पुलिस एवं CCTV कंट्रोल रूम की पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन खोने के दिन ही उन्हें अपना फोन वापस मिल गया, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। उन्होंने कहा कि मोबाइल में महत्वपूर्ण डाटा होने के साथ ही उनकी परीक्षाएं भी नजदीक हैं, ऐसे में फोन वापस मिलना उनके लिए बेहद खुशी की बात है।
आशा भट्ट ने कांस्टेबल राजेश सिंह सहित पुलिस कंट्रोल रूम की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशीलता की सराहना की।
मीडिया सेल
जनपद नैनीताल
