9 Views

CNG Price Hike Today: आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। जहां हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई। तो वहीं अब दोबारा से आज 26 मई को सीएनजी के भी दाम बढ़ा दिए गए है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में सीएनजी 2 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। कल जहां CNG का रेट 81.09 था। तो वहीं आज ये 83.09 प्रति किलो के रेट पर मिल रही है।
शहर अनुसार सीएनजी के दाम 26 मई 2026 CNG Price Hike Today
- दिल्ली (Delhi): ₹83.09 प्रति किलो
- नोएडा (Noida): ₹91.70 प्रति किलो
- गाजियाबाद (Ghaziabad): ₹102.90 प्रति किलो
- Dehradun: ₹89.50 प्रति किलो
- मुंबई (Mumbai): ₹81.00 प्रति किलो
- कोलकाता (Kolkata): ₹93.50 प्रति किलो
- चेन्नई (Chennai): ₹91.50 प्रति किलो
- बेंगलुरु (Bangalore): ₹90.00 प्रति किलो
- हैदराबाद (Hyderabad): ₹97.00 प्रति किलो
- सोनीपत (Sonipat): ₹86.60 प्रति किलो
- लखनऊ (Lucknow): ₹95.75 प्रति किलो
- आगरा (Agra): ₹95.75 प्रति किलो
- मेरठ (Meerut): ₹86.05 प्रति किलो
- इन्दौर (Indore): ₹93.55 प्रति किलो
11 दिन में चौथी बार बढ़ें सीएनजी के दाम CNG Price
आज जहां सीएनजी के दामों में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई। तो वहीं इससे पहले 23 मई, शनिवार को सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलो से बढ़ा दिए गए। पहले जहां CNG का रेट 80.09 पैसे था। वो अब बढ़कर 81.09 पैसा हो गया था मई में ही 11 दिनों के अंदर सीएनजी के दाम चार बार बढ़ चुके हैं
