
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट में हो गया है। योगी आदित्यनाथ ने नम आंखों से मां को मुखाग्नि दी ।
सीएम धामी समेत कई नेता रहे मौजूद
बता दें कि सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में 21 नवम्बर को निधन हो गया था। आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर उनके पैतृक गांव पंचूर से अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
नक्शेदेखें
बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
वहीं, इस दुख की घड़ी में योग गुरु बाबा रामदेव ने भी माता सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा रामदेव ने उन्हें केवल एक साधारण मां नहीं, बल्कि राष्ट्रमाता बताते हुए कहा कि माता सावित्री देवी ने ऐसे पुत्र को जन्म दिया है, जिन्होंने सनातन धर्म, राष्ट्रधर्म और संन्यास परंपरा का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हजारों सालों में ऐसी पुण्य आत्माएं धरती पर जन्म लेती हैं और ऐसी महान संतान को जन्म देने वाली मां की कोख भी धन्य होती है।
बाबा रामदेव ने की सावित्री देवी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील
बाबा रामदेव ने कहा कि मां का स्थान सर्वोपरि है। उन्होंने देश की सभी माताओं से माता सावित्री देवी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि हर मां को अपने जीवन में निश्छलता, पवित्रता और अच्छे संस्कारों को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि संन्यासी होने के बावजूद योगी आदित्यनाथ अपनी मां के प्रति कर्तव्य और श्रद्धा का निर्वहन कर रहे हैं
