11 Views

आज शुक्रवार आठ मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उनके साथ मौजूद रहीं। जहां उन्होंने सीएम के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि यहां अस्पताल (Vivekananda Hospital) के नए भवन का निर्माण हुआ है। जिसका लोकार्पण करने खुद सीएम धामी यहां पहुंचे है।
केदारनाथ धाम पहुंचे CM Dhami, अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण
आज सुबह-सुबह सीएम धामी केदारनाथ पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के पास ही नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ऐसे में इसी का शुभारंभ सीएम धामी के हाथों से किया जाएगा। जिससे धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। सीएम के धाम दौरे के दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर वहां मौजूद हैं
