
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया है। फिलहाल दीपके अभी पुलिस हिरासत में ही है। बताया जा रहा है उनकी दादी लंबे समय से बीमार चल रही थी।
अभिजीत दीपके की दादी का निधन
अभिजीत दीपके के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिल्ली में पुलिस हिरासत में मौजूद अभिजीत दीपके की दादी का महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी दादी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्होंने अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली।
महाराष्ट्र में ली आखिरी सांस
दीपके की दादी का निधन ऐसे समय में हुआ है, जब वह दिल्ली में प्रदर्शन के चलते पुलिस हिरासत में हैं। महाराष्ट्र के हिंगोली स्थित उनके पैतृक गांव संतुक पिंपरी में दादी ने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। दीपके की हिरासत और दादी के निधन की खबर ने परिवार के सामने मुश्किल स्थिति खड़ी कर दी है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे थे अभिजीत दीपके
गौरतलब है कि अभिजीत दीपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वह मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें फ्लाइट के भीतर से ही पुलिस ने दीपके और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया
