
CBSE Class 10th Results: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। इस साल एग्जाम देने वाले 93.70 फीसदी बच्चों को सफलता मिली है। ये बीते साल के मुकाबले 0.04 फीसदी ज्यादा है। इस बार के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। पास होने के प्रतिशत में लड़कियों की परसेंटेज लड़कों से ज्यादा है।
CBSE Class 10th Results: 10 वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी
10 वीं रिजल्ट के बाद अगर आप भी जानना चाहते है कि किसने टॉप किया है। तो आपको बता दें कि अभी तक बोर्ड द्वारा टॉपर्स की आधिकारिक लिस्ट नहीं जारी की गई है। हालांकि उन स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट दिय़ा जाएगा जिनके सबसे ज्यादा नंबर आए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार 94.99 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। तो वहीं वहीं लड़कों का पासिंग प्रतिशत 92.6 रहा।
कैसे देखें रिजल्ट?
सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और UMANG App पर भी छात्र सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। ये रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक है- CBSE 10th Result 2026 Direct Link
इस साल 93.70% स्टूडेंट्स हुए पास
इस बार सीबीएसई क्लास 10 की परीक्षा में 93.70% स्टूडेंट्स पास हुए है। 10 की परीक्षा में 17 फरवरी 2026 से 11 मार्च के बीच रखी गई थीं। करीब 25 लाख लोगों ने सीबीएसई की परीक्षा दी थी।
10वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 आप DigiLocker से भी चेक कर सकते हैं। यहां आप अपनी डिजिटल मार्कशीट को तुरंत डाउनलोड भी कर सकते हैं।
