Gurmeet singh chandhok
हल्द्वानी: शुक्रवार को दो युवकों के गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार वेलेजली लॉज और राजपुरा क्षेत्र के युवकों के बीच पहले ठंडी सड़क पर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कई युवक घायल हो गए और एक-दूसरे के सिर फोड़ दिए।
घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। अस्पताल की इमरजेंसी के भीतर और बाहर फिर से मारपीट शुरू हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में भी दहशत फैल गई।
मारपीट की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
