Gurmeet singh chandhok







देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ-हवन के पावन अनुष्ठान के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती तथा चुनावी तैयारियों को लेकर एकजुटता का संदेश दिया।
उन्होंने पार्टी के इस आयोजन में सहभागिता करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के उत्साह को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह केवल चुनावी कार्यालय का शुभारंभ नहीं, बल्कि संगठन की शक्ति, एकजुटता और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन, प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार एवं दीप्ति रावत भारद्वाज सहित प्रदेश पदाधिकारी, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, दायित्वधारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
