Gurmeet singh chandhok


संक्षिप्त विवरण –
डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि नशे की प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने हेतु नशे की तस्करी करने वालों की धरपकड़ कर उनके विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा श्री अमित कुमार सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शांति व्यवस्था एवं गश्त के दौरान निम्नलिखित कार्रवाई की गई—
1- पुलिस कार्रवाई –
दिनांक 13.07.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम उ0नि0 मोनी टम्टा, कानि0 दिलशाद अहमद, कानि0 सुनील कुमार एवं कानि0 लक्ष्मण राम द्वारा शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान अभियुक्ता शहनाज पुत्री समीम, निवासी 13 बीघा, ट्यूबवेल वाली गली, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 20 वर्ष, को गौला पार्किंग स्थित सज्जाद की झोपड़ी के पास से 10.26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या-112/26, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
2- पुलिस कार्रवाई –
दिनांक 13.07.2026 को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम व0उ0नि0 गगनदीप सिंह, कानि0 महबूब अली एवं कानि0 ललित नाथ द्वारा शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान गौला पुल पर वाहन संख्या UK 04 AT 4457 (स्कूटी) की चेकिंग की गई। स्कूटी में रखे एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे के अंदर 03 पेटियों में कुल 144 पव्वे मसालेदार शराब (माल्टा शराब) बरामद होने पर अभियुक्त नीरज जोशी पुत्र हरीश जोशी, निवासी स्थायी पता एन.डी.टी., थाना अल्मोड़ा, जिला अल्मोड़ा, उम्र 25 वर्ष, हाल पता हीरा नगर, मुखानी, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0-114/26, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
