101 Views
दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास गौला नदी के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को आज प्रशासन ने जेसीबी मशीन लगाकर हटा दिया। इससे पहले प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमणकारियों को मुनादी कर चेतावनी दी गई थी कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा बलपूर्वक हटाया जाएगा।प्रशासन की इस चेतावनी का असर भी देखने को मिला, कई लोगों ने खुद ही अपने अतिक्रमण हटा लिए। हालांकि कुछ लोगों ने निर्देशों का पालन नहीं किया, जिसके चलते आज भारी संख्या में जेसीबी मशीनें लगाकर अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, उनके कब्जों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया है।
