दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
नैनीताल जिले में मानव वन्यजीव संघर्ष रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे जंगली जीवों के हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ताजा मामला जिले के भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव का है। यहां पशुओं के लिए चारा लेने गई 60 वर्षीय महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया । घटना से जहां ग्रामीणों में दहशत है वहीं वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी व्याप्त है जानकारी के मुताबिक बुधवार को हेमा देवी पत्नी दया किशन चारा लेने जंगल गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठा बाघ उन्हें घसीट कर झाड़ियों में ले गया। जैसे ही महिला के साथियों ने आवाज सुनी तो वह उस तरफ दौड़े लेकिन तब तक बाघ महिला को घने जंगल में ले जा चुका था। बाद में जंगल के अंदर पहुंचे वन कर्मियों और ग्रामीणों को महिला क्षत-विक्षत शव मिला घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। वहीं वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जंगल ना जाने की सलाह दी गई है।
