Gurmeet singh chandhok

कैमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट वेलफेयर ग्रुप की कार्यकारिणी घोषित:
डॉ. रूप बसंत अध्यक्ष और आशुतोष महासचिव घोषित:
हल्द्वानी :
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कैमिस्टों की एकता, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए रामपुर रोड स्थित एक होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ।
इस बैठक में कैमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट वेलफेयर ग्रुप को एक संगठित और मजबूत स्वरूप दिया गया।
बैठक में हल्द्वानी क्षेत्र के लगभग 50 कैमिस्ट बंधुओं ने उत्साहपूर्वक शिरकत की।
बैठक में उपस्थित प्रमुख कैमिस्टों में पंकज कंसल, विवेक भसीन, लव बक्शी, जयदीप सहनी, अमित अरोरा, दीपक फूलारा, अवधेश तिवारी, तेजस अग्रवाल, संजय त्यागी, नीरज कांडपाल, अलोक मित्तल, हरेंद्र बिष्ट, अरशद समद सहित बड़ी संख्या में कैमिस्ट बंधु शामिल रहे।
सभी ने एकजुट होकर कैमिस्ट हित में काम करने का संकल्प लिया।
केमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट वेलफेयर ग्रुप एक समाजसेवी संस्था की तरह काम करेगा :–
बैठक को संबोधित करते हुए पंकज कंसल और नीरज कांडपाल ने बताया कि कैमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट वेलफेयर ग्रुप एक समाजसेवी संस्था की तरह काम करेगा जो कैमिस्ट एकता और कैमिस्ट हित के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस ग्रुप में उन सभी कैमिस्ट बंधुओं का स्वागत है, जो कैमिस्ट हित में एकजुट होकर काम करना चाहते हैं।
इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि यह मातृ संस्था कैमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट एसोसिएशन से अलग संस्था है, बल्कि यह ग्रुप मातृ संस्था के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कैमिस्ट हित में काम करेगा।
बैठक में ग्रुप को आगे विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कैमिस्टों की रोजमर्रा की समस्याओं, लाइसेंस, प्रशासनिक परेशानियों, बाजार की चुनौतियों और आपसी सहयोग जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी ने सहमति जताई कि अब समस्याओं का समाधान एकजुट होकर ही किया जाएगा।
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन–
बैठक में सर्वसम्मति से कैमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट वेलफेयर ग्रुप की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संरक्षक –
विनय विरमानी
विवेक भसीन
विपुल सेठ
अध्यक्ष – डॉ. रूप बसंत
महामंत्री – आशुतोष बुधलाकोटी
उपाध्यक्ष – अमित अरोड़ा
कोषाध्यक्ष – सुरेंद्र अधिकारी
सह सचिव – पंकज फुलारा
संगठन मंत्री – रवि गुप्ता
मीडिया प्रभारी – लव बक्शी
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रूप बसंत ने सभी कैमिस्ट बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रुप का उद्देश्य हर कैमिस्ट को जोड़ना, उनकी आवाज को मजबूती देना और कैमिस्ट समाज में भाईचारा बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्रुप द्वारा कैमिस्ट हित में कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वहीं नवनियुक्त संरक्षक विनय विरमानी जी, विवेक भसीन जी और विपुल सेठ जी ने भी सभी केमिस्ट बंधुओं का आभार प्रकट किया ।
नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सभी कैमिस्टों ने हर्ष व्यक्त किया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक का समापन एकता और सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।
