
BJP Rita bahuguna joshi husband Death: भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी पर दुखों का पहाड़ टूटा है। सोमवार सुबह सात बजे पति पीसी जोशी का निधन हो गया। लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी एक्स अकाउंट पर खुद रीता बहुगुणा जोशी ने दी है। निधन की खबर के बाद पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
BJP पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन Rita bahuguna joshi husband Death
रीता बहुगुणा जोशी ने पतिन के निधन को लेकर फेसबुक पर भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि मेरे पति पी.सी. जोशी का आज दिनांक 4 मई को प्रातः 07 बजे एसजीपीजीआई, लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया है. आज शाम 4 बजे हम प्रयागराज पहुचेंगे, अंत्येष्टि कल सुबह प्रयागराज में होगी.”
काफी समय से चल रहे थे बीमार PC Joshi Death
परिवार वालों के मुताबिक पीसी जोशी काफी समय से बीमार चल रहे थे। एसजीपीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। अचानक सोमवार सुबह उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें बचाया ना जा सका।
मैकेनिकल इंजीनियर थे PC Joshi
बताते चलें कि पीसी जोशी मैकेनिकल इंजीनियर थे। कई महत्वपूर्ण संस्थानों में वो अपनी सेवाएं दे चुके है। साल 1976 में उनकी शादी रीता बहुगुणा जोशी से हुई। पार्थिव शरीर प्रयागराज में ले जाया जाएगा। जहां उनका विधि-विधान से मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा।
राजनीतिक परिवार से हैं रीता बहुगुणा जोशी
जानकारी के लिए बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता एच.एन. बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वो खुद भी कई बार सांसद रह चुकी है। कांग्रेस के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था। वर्तमान में वो बीजेपी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।
