126 Views
Gurmeet singh chandhok

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर की ग्राम पंचायत सजनपुर पीली के गांव बाहर पीली में गुरुवार देर शाम खेत में घास काट रहे किसान को हाथी ने पटक कर मार डाला। अचानक हुए हाथी के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा।
पुलिस के अनुसार, किसान सतपाल (50) पुत्र भगवान सिंह निवासी बाहर पीली हाईवे के किनारे खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान हाथी धमका और सतपाल को पटक डाला। किसान की मौत से ग्रामीण में रोष फैल गया। ग्रामीण श्यामपुर वन रेंज कार्यालय पहुंच गए। यहां किसी अधिकारी के नहीं मिलने पर लोगों ने बाहर पीली अड्डे पर हाईवे जाम करने का प्रयास किया। देर रात तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।
