
*जिला सूचना अधिकारी कार्यालय सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया*
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
जिला मुख्यालय स्थित जिला सूचना कार्यालय सभागार में चंपावत जिला पत्रकार संगठन के चुनाव शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए।
इस दौरान सर्वसम्मति से दूसरी बार श्री चंद्र बल्लभ ओली को जिला अध्यक्ष तथा श्री दिनेश भट्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई।
सोमवार को जिला सूचना अधिकारी श्री धीरज कार्की (संरक्षक) की अध्यक्षता तथा संरक्षक श्री सतीश जोशी के संचालन में चुनाव संपन्न हुए।
चुनाव में संगठन के सभी पदों पर सर्वसम्मति से दायित्व निर्विरोध चयनित किए गए, जिनमें—
अध्यक्ष – श्री चंद्र बल्लभ ओली
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्री देवेंद्र चंद देवा
उपाध्यक्ष – श्री विनोद चतुर्वेदी
कनिष्ठ उपाध्यक्ष – श्री हयात राम
महामंत्री – श्री गिरीश बिष्ट
सचिव – श्री शुभम गौड़
कोषाध्यक्ष – श्री दिनेश भट्ट
संयुक्त सचिव – श्री मोहम्मद नवी अंसारी
19 नवंबर 2022 में स्थापित चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने बीते तीन वर्षों में पत्रकारों की समस्याओं को आवाज देने और उनके हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपरांत दूसरी बार यह चुनाव प्रक्रिया कराई गई, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना संगठन की एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है।
नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने कहा कि शीघ्र ही ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान संगठन के कुछ उपनियमों (bylaws) में भी बदलाव पर सर्वसहमति बनी।
चुनाव के दौरान वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे, जया पुनेठा, चंद्र शेखर जोशी, कुंदन बिष्ट, मनराल, जीवन बिष्ट, अर्जुन सिंह, पंकज पाठक, ललित मोहन जोशी, विनोद जोशी, राजीव मनराल, नवीन भट्ट, सुरेश उप्रेती, लक्ष्मण बिष्ट, प्रकाश भट्ट, मृदुल पांडे, संजय भट्ट, राहुल महर, पूजा भट्ट, हरीश पांडे सहित जिलेभर के पत्रकार मौजूद रहे।
