58 Views

हल्द्वानी के रामलीला मैदान के ठीक पीछे, मंदिर के सामने एक बोलेरो लंबे समय से खड़ी है, जिससे सड़क में कब्जा हुआ है और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के कारण यह वाहन 10 से 15 दिन से वहीं खड़ी हुई है और उसे हटाने में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
रवि जोशी ने इस मामले की शिकायत कोतवाली में की है। कोतवाली प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उक्त बोलेरो को हटाया जाएगा ताकि सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से लिया है और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. हम आपको बता दें कि पार्षद रवि जोशी के द्वारा आमजन मानस के मुद्दों को इसी तरह जीरो ग्राउंड पर रहकर उठाया जाता है
