Gurmeet singh chandhok

रामनगर में शनिवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कार्यालय में मौजूद एक कर्मचारी पर सांप ने हमला कर दिया। सांप के काटने से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डीएफओ कार्यालय में कर्मचारी पर सांप ने किया हमला
जानकारी के अनुसार, बैलपड़ाव रेंज में कार्यरत कर्मचारी सुखदेव सुबह डीएफओ कार्यालय में मौजूद था। इस दौरान झाड़ियों में अचानक एक सांप दिखाई दिया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया, लेकिन वह उनके हाथ से छूट गया और सीधे सुखदेव के हाथ पर चिपट गया।
कार्यालय में मचा हड़कंप
हमले के बाद सुखदेव के हाथ से खून बहने लगा। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना से कार्यालय में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने बताया कि कर्मचारी का उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्हें निगरानी में रखा गया है और यदि स्वास्थ्य में गिरावट आती है तो हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।
