71 Views
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट




विकास खंड पाटी मैं कल नव नियुक्त ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने विकास खंड पाटी के सभी सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम प्रधानों के साथ एक संयुक्त बैठक की बैठक मैं उपस्थित सभी ग्राम प्रधान एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा अपने अपने क्षेत्र से जुड़ी समास्याओं को क्षेत्र प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया। आश्चर्य की बात तो तब सामने आयी कि जब विकास खंड पाटी का एक ग्रामीण ब्यक्ति 25 सालों से आवास के लिए विकास खंड के चक्कर लगा रहा है। क्षेत्र प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए खेद प्रकट किया और विषय मैं ग्रामीण को न्याय दिलाने की बात कही
