39 Views
Gurmeet singh chandhok

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं को हरी झंडी देते हुए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। सरकार ने 70 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को पास किया है।
सीएम धामी ने करोड़ों की योजनाओं को दी मंजूरी
सीएम ने उत्तरकाशी जिले के विकासखंड नौगांव के ग्राम तुनाल्का में न्यायिक विभाग के टाईप-2 के 6 आवास और पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 2.49 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके साथ ही नाबार्ड वित्त पोषण से जुड़ी सिंचाई विभाग की 25 योजनाओं के लिए 69.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
दून पुस्तकालय और शोध केंद्र के लिए धनराशि स्वीकृत
वहीं, धामी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को भी बढ़ावा देते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत दून पुस्तकालय और शोध केंद्र के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 1 करोड़ रुपए (1 crore from State Contingency Fund) की धनराशि स्वीकृत की है
