32 Views
Gurmeet Singh Chandhok

हरिद्वार में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गंगनहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस अज्ञात की पहचान करवाने के प्रयास में जुटी हुई है।
गंगनगर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
जानकारी के मुताबिक, पहाड़ों में हुई तेज बारिश के बाद गंग नहर का पानी बंद किया गया था। इसी दौरान नहर में शव तैरता दिखाई दिया। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर मोनू जलवीर की मदद से शव को गंग नहर पुल के नीचे से बाहर निकाला।

पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और नहर किनारे अफरातफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।
