100 Views

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज यानी, 17 सितम्बर को अपना 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खास अंदाज में बधाई दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है।
CM धामी ने खास अंदाज में दी बधाई
मुख्यमंत्री धामी ने ट्विटर पर पीएम मोदी का एक वीडियो साझा किया है। कैप्शन में सीएम धामी लिखते हैं ‘देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा से अपना आत्मीय लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। बाबा केदार से प्रार्थना है कि देवभूमि की आध्यात्मिक ऊर्जा सदैव आपको राष्ट्रसेवा के पथ पर शक्ति, सामर्थ्य और प्रेरणा प्रदान करती रहे’।
