
देहरादून से मसूरी के लिए घूमने निकले व्यापारी की खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खाई में गिरने से व्यापारी की मौत
जानकारी के अनुसार अजय कुमार कोहली पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी क्रॉस रोड घूमने के लिए सुबह 7 बजे अपने घर से मसूरी के लिए निकला था। सुबह करीब आठ बजे अजय का शव सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में नदी के पास गिरा था। साथ ही अजय की कार देहरादून-मसूरी मार्ग पर पंचायती कैफे के पास कड़ी थी। बताया जा रहा है सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त था।
मृतक की कार से बरामद हुई शराब की बोतल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने खाई में जाकर मृतक के शव को बाहर निकाला। मृतक की कार से पुलिस ने शराब की आधी बोतल, मृतक का पर्स और मोबाइल फोन बरामद किया है। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
