Gurmeet singh chandhok
नई दिल्ली, 26 अगस्त – कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा पर देश में घुसपैठियों को प्रवेश करने की अनुमति देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से सत्ता में रहे BJP को अब तक इस समस्या पर ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की।
शैलजा ने गुरुग्राम की वर्तमान स्थिति को भी उजागर किया, जहाँ भारी बारिश के कारण स्कूल बसें गड्ढों में डूब रही हैं और लोगों को समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए। उन्होंने भाजपा से अनुरोध किया कि वह पिछले बारह वर्षों में गुरुग्राम में उठाए गए कदमों तथा एकत्रित टैक्स की उपयोगिता के बारे में स्पष्ट जानकारी दें।
उन्होने कहा कि केवल कांच की इमारतें बनाना शहर को मिलेनियल नहीं बनाता; वास्तविक विकास के लिए रोजगार सृजन और स्थानीय प्रतिभा का सही उपयोग जरूरी है।
शैलजा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा के बयानों को भी गंभीरता से लेने की सिफारिश की।
