
आज यानी मंगलवार को राजधानी पटना में सीएम आवास का घेराव होना है। कई छात्र संगठन गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हुए हैं। गांधी मैदान से मार्च शुरू होगा। पुलिस-प्रशासन भी इसको लेकर अलर्ट हो गई है।
इसी प्रदर्शन की वजह से गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या के पास पुलिस बल पहले से तैनात है। बीपीएससी टीआरई-4 के अभ्यर्थियों की मांग है कि एकल परीक्षा हो और साथ ही निगेटिव मार्किंग को भी हटाया जाए।
Patna TRE-4 Protest : आज पटना में CM आवास का घेराव, लगाई गई बैरिकेटिंग
दरअसल बीते दिन 24 अगस्त, 2026 को प्रशासन ने छात्र नेता दिलीप कुमार और अन्य कुछ छात्रों से बातचीत की थी। शिक्षा विभाग से भी बातचीत हुई थी।
आज के मार्च की वजह से पटना के जेपी गोलंबर के पास बैरिकेटिंग की गई है। यहीं से छात्रों का मार्च होगा। पुलिस की कोशिश है कि यहीं पर छात्रों को रोक दिया जाए।
डाकबंगला पर भी भारी पुलिस तैनात
बता दें कि पटना में जब कोई भी मार्च निकलता है तो उसे डाकबंगला चौराहा पर ही रोकने का प्रयास किया जाता है। इसी के चलते डाकबंगला को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया है। पुलिल बल यहां भारी संख्या में तैनात की गई है।
आरजेडी का भी मिला समर्थन
गर्दनीबाग में कई RYA, SSAI सहित कई छात्र संगठन का धरना हैं। करीब 13-14 संगठनों ने छात्रों के इस मार्च का समर्थन किया है। मार्च को आरजेडी का भी समर्थन मिला है।
छात्र नेता दिलीप कुमार ने मार्च से पहले कहा ये
बता दें कि छात्र नेता दिलीप कुमार ने सीएम आवास के घेराव से पहले एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “TRE-4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों से बात करेंगे उसके बाद निर्णय लेंगे। अभी आंदोलन जारी है। शिक्षा विभाग से हमने निगेटिव मार्किंग हटाने और एकल परीक्षा पर ही बात की है. आज गर्दनीबाग धरनास्थल पर 12 बजे छात्रों से बातचीत करके एकल परीक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा।”
‘सरकार हो या प्रधानमंत्री…’
तो वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “देखिए बिहार की सरकार हो या प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार हो, छात्रों के, नौजवानों के विषय पर प्रधानमंत्री जी भी, मुख्यमंत्री जी भी बहुत गंभीर रहते हैं और शिक्षा के विषय पर लगातार आप देख रहे होंगे राज्य ने लगातार काम किया है…
