
Uttarakhand Police Transfer List: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यालय ने चयन साल 2025-26 में पदोन्नत 208 मुख्य आरक्षियों के तबादले किए हैं। तत्काल प्रभाव से विभागीय पदोन्नति के बाद इन सभी कार्मिकों को अपर उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर अलग-अलग जिलों में तैनात कर दिया गया है। इसको लेकर आदेश जारी किया गया।
Uttarakhand Police Transfer List उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल
तबादला सूची के मुताबिक, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी समेत प्रदेश के कई जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों को तैनाती बदली गई है। 208 कार्मिकों की सूची में एसडीआरएफ और जीआरपी में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
208 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती
ऊधमसिंहनगर में संजीव कुमार तैनात थे। उन्हें अब उत्तरकाशी भेज दिया गया है। तो वहीं हरिद्वार में तैनात राजीव कुमार को ऊधमसिंहनगर और देहरादून में तैनात मनमोहन सिंह को देहरादून में ही नई तैनाती मिली है।
तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
कई पुलिसकर्मियों की जहां मैदान में तैनाती थी, उन्हें पर्वतीय जिलों में भेजा गया है। तो वहीं पर्वतीय जिलों वालों का मैदानी जिलों में टांसफर किया गया है। तो वहीं कुछ की तैनाती वर्तमान जिले में ही बरकरार है। पुलिस मुख्यालय ने सभी कार्मिकों को अपनी नई तैनाती तत्काल ग्रहण करने के निर्देश दिए है।
यहां देखिए लिस्ट






