
Gold Silver Price Today: आज यानी सोमवार, तीन अगस्त को अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार (Commodity market) में भारी उठापटक देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई को फिलहाल के लिए टालने के संकेत दिए। जिसके बाद सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग बढ़ने लगी। ऐसे में आज सोना (Gold), चांदी (Silver) जैसी कीमती धातुओं में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चलिए जानते है तीन अगस्त को सोने-चांदी की कीमतों में क्या बदलाव आया।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के दाम? Gold Silver Price Today
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price Today) में तेजी देखी गई। आज सुबह करीब नौ बजे तक के आंकड़ों की माने तो सोने में 0.25% की तेजी आई। ऐसे में सोना (Gold Price on Comex) की कीमत 4117.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price on Comex) 0.90% उछली है। जिससे इसकी कीमत 58.305 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है।
MCX में क्या है प्राइस?
इसके साथ ही MCX की बात करें तो आज सोने की (Gold Price) कीमत में उछाल आया है। जिससे इसकी कीमत करीब 1,43,557 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई है। तो वहीं चांदी में भी तेज आई है। चांदी 0.40% यानी 863 रुपए चढ़कर 2,18,061 रुपए प्रति किलोग्राम(silver price today) के आसपास ट्रेड कर रही है।
