Gurmeet singh chandhok

लालकुआं। गोरापड़ाव से लालकुआं के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाई गई फोरलेन एवं उसके डिवाइडर में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को लगाने में बरती गई घोर लापरवाही के चलते यह राहगीरों एवं दो पहिया वाहन चालको के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यवाही संस्था द्वारा बरेली रोड के पूरे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है, परंतु जगह-जगह तारें खुली होने एवं सड़क में गिरी होने के चलते बड़ी सड़क दुर्घटना एवं पैदल सड़क पार करने वाले लोगों के लिए जानलेवा हो सकती है। मोटाहल्दू क्षेत्र में कल से हाईवे के डिवाइडर के किनारे खुली हुई विद्युत केबल पड़ी हुई है, जिनकी शुध लेने वाला कोई नहीं है, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मोटाहल्दू के अध्यक्ष संदीप पांडे द्वारा उक्त खुली तारों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला गया है। इसके बावजूद विभाग द्वारा इसकी शुध नहीं ली गई है। संदीप पांडे ने खुली विद्युत तार हाईवे में छोड़ने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल उक्त केबिलों को दुरुस्त करने की जोरदार मांग उठाई है
