
Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर से संसद तक का प्रदर्शनकारियों का मार्च अब संसद तक पहुंच गया है। इस दौरान भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। करीब 20-25 मिनट तक आंसू गैस के गोले चलाए गए।कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक संसद में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसी को देखते हुए संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट भी बंद कर दिया है।
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे Jantar Mantar Protest
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 20-25 मिनट तक आंसू गैस के गोले चलाए गए। बताते चलें कि इससे पहले ई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए थे।
दीपके ने भूख हड़ताल खत्म की
इसी बीच CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी अपना अनशन खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार से बातचीत चल रही है। ऐसे में उन्होंने आंदोलनकारियों से आंदोलन को स्थगित करने को कहा है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका की बातचीत चल रही है।
सोनम वांगचुक ने प्रशासन को लिखा पत्र
उधर सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले अमित शाह
प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात हुई। मालूम हो कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा CJP पार्टी के प्रदर्शनकारियों और सोनम वांगचुक की प्रमुख मांग है।
