
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत देवराड़ी बैण्ड के समीप कुछ व्यक्तियों द्वारा एक टैक्सी चालक का वाहन रोककर उसके साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी देने, मोबाइल फोन छीनने तथा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले का चम्पावत पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लिया । पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना लोहाघाट में नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक चंपावत
द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना लोहाघाट पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया है।
उक्त क्रम में दिनांक 13.06.2026 को निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण एवं अशोक कुमार प्रभारी निरीक्षक लोहाघाट के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए एवं संभावित स्थानों पर दबिश के दौरान नामजद अभियुक्त हरीश सिंह बोहरा को होटल मोनाल मीडोज लग्जरी विला इन, नौकुचियाताल (जनपद नैनीताल) के पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अभियुक्त का नाम पता
1- हरीश सिंह बोहरा पुत्र स्व. सुन्दर सिंह बोहरा निवासी ग्राम चौड़ी रमैला, थाना तामली, जनपद चम्पावत, उम्र 28 वर्ष
पुलिस टीम :
1- श्री अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना लोहाघाट
2- उ0नि0 सोनिका जोशी, थाना लोहाघाट
3- अपर उ0नि0 संजय जोशी, थाना लोहाघाट
4- हे0का0 रविन्द्र शर्मा, थाना लोहाघाट
चम्पावत पुलिस का संदेश:
कानून को अपने हाथ में लेना, किसी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना, जातिसूचक टिप्पणियां करना अथवा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
