


रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 5/6/2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर के तत्वाधान में जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में न्यायिक अधिकारीगण और कर्मचारियों द्वारा अलग अलग प्रकार के छायादार, फलदार और औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण किया गया।
उक्त अभियान में श्री संदीप कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बागेश्वर, श्री योगेंद्र कुमार सागर, सिविल जज सीनियर डिवीजन, श्रीमती अनीता कुमारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर, सुश्री शिवानी नाहर, सिविल जज जूनियर डिवीजन, बृक्ष प्रेमी श्री किशन सिंह मलड़ा ओर जिला न्यायालय के कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अतः उक्त सूचना को न्याय हित में समस्त दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करने का कष्ट करें।
अतः उक्त सूचना को न्यायहित में अपने अधीनस्थ समस्त दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करने का कष्ट करें।
