
जनपद में स्वास्थ्य शिविरों के कार्यक्रम का विस्तार, 1 से 25 जून तक दूरस्थ गांवों में मिलेंगी जांच सुविधाएं
अब 25 जून तक आयोजित होंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर, लोहाघाट के बाद चम्पावत के गांवों में भी पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं
चम्पावत के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में लोहाघाट एवं चम्पावत विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके निकट ही ब्लड टेस्ट, शुगर जांच, एक्स-रे सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार गांवों एवं तोकों में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूरस्थ अस्पतालों तक न जाना पड़े।
लोहाघाट विकासखंड का कार्यक्रम:
कार्यक्रम के अनुसार 1 जून 2026 को भुमलाई तथा 2 जून को कुलाली एवं पुंडिल तथा 3 जून को पाटन पाटनी में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।
इसी क्रम में 4 जून को दुर्गाओं तथा 5 जून को खुना मलक, कफलेख एवं खुना में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 6 जून को कोलीढेक, 7 जून को एबट माउंट, 8 जून को खैसकांडे, 9 जून को बनगांव एवं फोर्ती तथा 10 जून को मझपीपल एवं जमरासों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त 11 जून को मझेडा, 12 जून को लेटी एवं बगोटी, 13 जून को खावागढ़, 14 जून को लोहाघाट रेंज तथा 15 जून 2026 को जाख में शिविर आयोजित कर स्थानीय नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
चम्पावत विकासखंड का कार्यक्रम:
लोहाघाट के बाद यह अभियान चम्पावत विकासखंड के गांवों में जारी रहेगा। इसके तहत 16 जून को लिस्ता, कमैला, सिम्लटा, 17 जून को रायल, 18 जून को मादली मल्ली एवं तल्ली, 19 जून को स्वांला, 20 जून को कुलेठी, डडा बिष्ट, 21 जून को नीड, 22 जून को डुंगरासेठी, 23 जून को चौड़ा दुमखुरी, 24 जून को कठनौली तथा 25 जून 2026 को कठार माफी, चैकुनी एवं जूप पटवा में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इन स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क जांच एवं उपचार सुविधाओं का लाभ उठाएं।
