
Devprayag Accident: देवप्रयाग से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। गंगा दर्शन होटल के पास एक वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू जारी है।
देवप्रयाग में गहरी खाई में गिरा वाहन
हादसा मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के पास एक इनोवा वाहन गंगा दर्शन होटल के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।
दो लोगों की मौत
प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार व्यक्ति राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। SDRF और स्थानीय पुलिस ने एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं।
अन्य लापता लोगों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि अन्य संभावित लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए नदी तट और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सर्च अभियान निरंतर जारी है। घटना से संबंधित अन्य तथ्यों और वाहन में सवार व्यक्तियों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे प्राप्त होने वाली जानकारी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
