Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में एक बार फिर गिरावट आ गई है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 2 जून को भी मौसम का मिजाज ख़राब रहने वाला है।
2 जून को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 2 जून यानी आज हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों की माने तो इन जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री
मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है
