Hayat ram arya



चंपावत/रीठा साहिब। चंपावत जिले के प्रमुख आध्यात्मिक स्थल चंपावत से 75 किमी दूर रीठा साहिब का जोड़ मेला कल 29 मई से शुरू होगा। मेले के लिए रीठा साहिब गुरुद्वार को सजाया गया है। बिजली की रोशनी से गुरुद्वारा जगमग कर रहा है। मेले का शुभारंभ सुबह ग्यारह बजे होगा। पाटी की एसडीएम नितेश डांगर ने बताया कि मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं तीर्थयात्रियों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को भी एक हजार से अधिक यात्रियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। इससे रीठा साहिब गुरुद्वारे के साथ ही समूचे क्षेत्र में खूब चहलपहल है।
सजा गुरुद्वारा।
दिल्ली के कार सेवा प्रमुख बाबा सुरेंद्र सिंह, वचन सिंह सहित कई वरिष्ठ आध्यात्मिक शख्सियत रीठा साहिब पहुंच चुकी हैं। रीठा साहिब गुरुद्वारा के बाबा श्याम सिंह मेले की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखे हुए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों से सिख संगत पहुंची है। दिनभर लंगर चला। कल सुबह से अखंड पाठ की लड़ी शुरू होगी। जिला पंचायत और अन्य विभागों का दावा है कि तीर्थयात्रियों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा चुकी है। पेयजल, स्वास्थ्य, परिवहन से लेकर पार्किंग तक सभी जरूरी बंदोबस्त करने के दावे किए गए हैं। मेले के सुरक्षा प्रभारी बनाए गए एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट मेले क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।
गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में सलाना जोड़ मेले की तैयारियां जोरों पर गुरुद्वारा बंगला साहिब के कर सेवा प्रमुख श्रीमान बाबा बच्चन सिंह जी बाबा सुरेंद्र सिंह जी अपने दल बल के साथ रीठा साहिब पहुंच चुके हैं साथ में चाय का लंगर दूध सब्जियां दालें पकोड़े की सेवा लेकर आ चुके हैं उन्होंने कार पार्किंग की की व्यवस्था भी कर ली गई है लाइट पानी दवाइयां लंगर की व्यवस्था दूध की सेवा पूर्ण रूप से कर ली गई है सभी लोग तन मन धन से सेव कर रहे हैं कल श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया जाएगा और मेरे का उद्घाटन भी कल को किया जाएगा 29 30 31 में को मेला लगातार चलता रहेगा मेला प्रभारी कमलेश भट्ट का कहना है कि मेले में किसी प्रकार का नशा नहीं किया जाएगा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी उनका दलबल हमेशा खड़ा है गुरुद्वारा प्रबंध बाबा श्याम सिंह का कहना है कि पूर्ण रूप से सभी तैयारियां कर ली गई हैं शासन प्रशासन से पूरा सहयोग मिल रहा है सामाजिक कार्यकर्ता भगवान राम का कहना है कि अभी तक कोई कमियां रह चुकी हैं
