29 Views
Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी। दैनिक जागरण की हल्द्वानी यूनिट के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को रामपुर रोड स्थित विंटेज गार्डन में ‘जागरण उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एलएससी के निदेशक अभिषेक अग्रवाल को ‘कुमाऊं गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। अभिषेक अग्रवाल की अनुपस्थिति में उनके भाई सौरभ अग्रवाल ने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया।
कार्यक्रम में दैनिक जागरण समूह के निदेशक संदीप गुप्त, हल्द्वानी यूनिट के महाप्रबंधक डॉ. राघवेंद्र चड्ढा तथा समाचार संपादक विजय यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जागरण उत्सव के दौरान सम्मान समारोह और विभिन्न सामाजिक एवं जनहित विषयों पर चर्चा भी हुई।
