Gurmeet singh chandhok

Bread Price Rise: पहले से ही सोना- चांदी और पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दाम आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं। इसी बीच अब महंगाई की और भी ज्यादा मार झेलनी पड़ रही है। अब सुबह का खाना भी महंगा हो गया है। जी हां, हाल ही में दुध के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद अब ब्रेड के रेट भी बढ़ गए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बड़ी कंपनियों ने 16 मई से ब्रेड की नई कीमतें लागू कर दी हैं।
महंगाई की मार!, दूध के बाद अब ब्रेड के बढ़े दाम Bread Price Rise
ब्रेड पर 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अचानक कीमतों में आई बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह इसकी पैकेजिंग है। ब्रेड की पैकेजिंग में प्लास्टिक इस्तेमाल होती है। ऐसे में प्लास्टिक पाउडर की कीमत बढ़ने की वजह से इसके दामों में भी बढ़ोतरी की गई है।
बड़े पैमाने पर प्लास्टिक पाउडर आयात करता है भारत
भारत बड़े पैमाने पर प्लास्टिक पाउडर आयात करता है। रुपए की कीमत में भारी गिरावट आने से कच्चे माल का आयात महंगा पड़ रहा है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के कारण किराया भी काफी बढ़ गया है। ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने और ब्रेड में इस्तेमाल होने वाले प्रिजर्वेटिव्स के महंगे होने से कंपनियों ने इसके दाम ग्राहकों से वसूलने का फैसला किया है।
अलग- अलग ब्रेड की क्या है कीमत?
- 400 ग्राम सैंडविच ब्रेड
आधी – ₹40
आता – ₹45 - होल व्हीट ब्रेड
आधी – ₹55
आता – ₹60 - मल्टिग्रेन ब्रेड
आधी – ₹60
आता – ₹65 - स्मॉल ब्राऊन लोफ
आधी – ₹28
आता – ₹30 - व्हाईट लोफ
आधी – ₹20
आता – ₹22 - ब्राऊन ब्रेड
आधी – ₹45
आता – ₹50
