
आज बीकानेर स्वीट, नैनीताल रोड में हल्द्वानी के प्रमुख दवा व्यवसाइयों की एक सभा 20 मई को AIOCD द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट बंध को लेकर हुई जिसमें दवा व्यवसाइयों ने बड़-चड कर हिस्सा लिया।
इस सभा मेँ हल्द्वानी के फुटकर दवा विक्रेताओं द्वारा सरकार से आग्रह किया गया कि ऑनलाइन दवा बिक्री जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और ऑनलाइन दवा की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है।
ऑनलाइन दवा वितरण में नियमों और मानकों की अनदेखी की जाती रही है और ऑनलाइन दवा बिक्री से समस्त दवा व्यापारियों को भी घटा उठाना पड रहा है जिससे दवा कारोबार पर गंभीर संकट आन प़डा है। इसलिए ऑनलाइन दवा बिक्री पर शीघ्र अतिशीघ्र रोक लगाई जाये।
इसी सन्दर्भ में एक पत्र खाद्य औषधि एवं प्रसाधन विभाग द्वारा दवा संगठन को दिनाँक 15/05/26 को प्राप्त हुआ था जिसमें दृग कन्ट्रोलर महोदय द्वारा दिनाँक 20/05/26 को प्रस्तावित बंध के सम्बंध में हमें निर्देशित किया गया है कि जन स्वास्थ्य को कोई गंभीर समस्या उत्पन्न ना हो जाये इसलिए अत्यावश्यक सेवाओं के तहत दवा की दुकाने बंध नहीं की जायें।
इस सभा मेँ सर्वसम्मति से 20 मई को बंध का फैसला वापस ले लिया गया।
वहीं वरिष्ट दवा कारोबारी श्री हरीश पाठक जी ने कहा कि समस्त दवा व्यवसाय 20 को बंध नहीं कर के सरकार से किसी अन्य तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनके इस फैसले का समस्त व्यवसाइयों ने अनुमोदन किया।
वहीँ वरिष्ट कारोबारी पंकज कन्सल ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार से सिर्फ दवा व्यापारी ही नहीं ब्लकि अन्य व्यावसाय भी त्रस्त है। अत: अकेले विरोध करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हल्द्वानी के संपूर्ण व्यापारी भाइयों और समस्त व्यापार मंडलों को साथ लेकर दवा एसोसिएशन के समस्त कारोबारी एक से तीन या पांच दिन तक संपूर्ण हल्द्वानी बंध का आह्वान करेंगे, जिसके की सरकार को सबका दर्द दिखाई दे।
वहीं बनभूलपूरा के अहतेशाम ने 20 मई को बंध ना करते हुए दुकान खोल कर काली पट्टी बांध कर विरोध करने का प्रस्ताव रखा जिससे सभी दवा कारोबारियों ने सहजता से स्वीकार किया।
वहीं मुखानी की दवा व्यवसाइ भारती राठौर ने कहा कि समस्त दवा कारोबारी भी बंध का विरोध कर रहे हैं क्यूँ की उनका व्यावसाय अत्यावश्यक की श्रेणी में आता है और हमारे बंध करने से आम आदमी को दिक्कतों का सामना करना पद सकता है।
अंत में सभी दवा व्यापरियों ने एक मत से फ़ैसला लिया कि हम सब 20 मई को अपना दवा का कारोबार बंध नहीं करेंगे अपितु 20 मई को अपने प्रतिष्ठान पर काली पट्टी बांध कर या काला झंडा लगा कर विरोध करेंगे।
इस सभा में नीरज कांडपाल, विवेक भसीन, हरीश पाठक, जयदीप सहनी, मनोज जोशी, प्रदीप जोशी, हसनैन खतिबी, पंकज कन्सल, आशुतोष बुद्धलाकोटि, पवन बिष्ट, भारती राठौर, विनय विरमानी, बलविंदर सिंह, अहतेशाम, आलोक मित्तल, पुष्कर अग्रवाल, महेंद्र जैसवाल, एस अली, संजय बेलवाल, चीमु, शुजाउद्दिन, बाबा जी, धीरज फर्रत्याल, पंकज फुलारा, विष्णु दत्त भट्ट, डा रवि बसंत, प्रिंस असद, अतुल वर्मा, जगदीश पंत, अरशद अंसारी, दर्शन राठौर, हुजैफा आदि दवा कारोबारी उपस्थित हुए।
