
केदारनाथ यात्रा(Kedarnath Yatra) मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। बड़ी लिनचोली में एक व्यक्ति अचेत हालात में मिला। डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित (Kedarnath Yatra Death toll) कर दिया गया। तो वहीं सोनप्रयाग हनुमान बैरियर के पास एक शख्स गहरी खाई में गिर गया। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम ने घायल युवक (KEDARNATH YATRA ROUTE ACCIDENT) को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया।
केदारनाथ यात्रा मार्ग में गहरी खाई में गिरे युवक को किया रेस्क्यू
KEDARNATH YATRA ROUTE ACCIDENT
बीती रात जानकारी मिली की सोनप्रयान हनुमान बैरियर के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में गिरा है। तुरंत ही रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सड़क से करीब 30 से 40 मीटर गहरी खाई में शख्स गिर गया था। जिसके बाद स्ट्रेचर से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल को सोनप्रयाग चिकित्सालय भर्ती करवाया गया। अभी फिलहाल खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो पाई है।
एक यात्री को सीपीआर देकर बचाया
तो वहीं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बीते दिन गुरुवार को एक यात्री अचानक बेहोश होकर गिर गया। रेस्क्यू टीमने मौके पर तत्परता दिखाई। जिसके चलते उसे सुरक्षित बचा लिया गया। दरअसल यात्रियों ने इसकी सूचना दी कि गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर ऊपर चिरबासा हेलीपैड के नीचे एक यात्री अचानक से बेहोश हो गया। टीम द्वारा यात्री 35 साल के कैलाश शर्मा को तुरंत सीपीआर दिया गया। जिसके बाद यात्री को होश आया।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक शख्स की मौत Kedarnath Yatra Death toll
इसके अलावा एक और घटना में केदारनाथ यात्रा मार्ग स्थित बड़ी लिनचोली ग्लेशियर इलाके में शख्स अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही टीम रवाना हुई। व्यक्ति को एमआरपी बड़ी लिनचोली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 42 साल के आकाश निवासी नवाबगंज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
